कपिलेश्वर स्थान के केनरा बैंक लूटने का प्रयास असफल,1 बैंक कर्मी को मारी गोली,मैनेजर पर तानी पिस्टल, पुलिस ने 2 अपराधी को धर दबोचा, 3 अपराधी फरार।

क्राइम Blog देश बिहार

बड़ी खबर :-
कपिलेश्वर स्थान के केनरा बैंक लूटने का प्रयास असफल,1 बैंक कर्मी को मारी गोली,मैनेजर पर तानी पिस्टल, पुलिस ने 2 अपराधी को धर दबोचा, 3 अपराधी फरार।

संवाद सूत्र, रहिका (मधुबनी)। बाइक सवार पांच बदमाशों ने मंगलवार की सुबह करीब 10.15 बजे रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर स्थित केनरा बैंक की शाखा में लूट का प्रयास किया। बैंक खुलते ही तीन बदमाश अंदर घुस गए। इनमें से दो ने बैंक मैनेजर संतोष यादव के चैंबर में जाकर लोन के संबंध में पूछा। मैनेजर के यह कहते ही कि क्या करते हो, एक ने उनपर पिस्टल तान दी।

उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। इसी बीच, दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। गोली सीतामढ़ी जिले के रहने वाले आदेशपाल संतू मेहता को लग गई। इससे वे घायल हो गए।

बाइक पर पहुंचे पांच बदमाश, गोली चलने से मची दहशत
जानकारी के अनुसार, बैंक लूटने दो बाइक से पांच बदमाश पहुंचे थे। इसमें से तीन बैंक का गेट खुलते ही अंदर प्रवेश कर गए। दो बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। बैंक के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित होते देख एक बाइक से दो बदमाश फरार हो गए। जबकि तीन बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा किया। तीनों रामपुर कब्रिस्तान की झाड़ी में छिप गए।

दो बदमाशों को पकड़ा
इसी बीच सूचना पर रहिका थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने उनके पास से चार देसी पिस्टल, एक कट्टा, 15 कारतूस, बाइक और दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम बताने से इनकार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *